देश राज्यों से बड़ी खबरें:30 नवम्बर रविवार 2025
देश राज्यों से बड़ी खबरें:30 नवम्बर रविवार 2025
1.मन की बात का 128वां एपिसोड, PM वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटरों पर चर्चा कर सकते हैं; पिछले कार्यक्रम में GST बचत का जिक्र किया
2.'US-चीन की नई वैश्विक शर्तों से दुनिया में अस्थिरता', जयशंकर बोले- सप्लाई चेन पर बढ़ा रहा दबाव
3. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका अब पुराने ढांचे के तहत दुनिया का नेतृत्व नहीं कर रहा, बल्कि एक-एक देश के साथ सीधे और नई शर्तों पर बातचीत कर रहा है। दूसरी ओर, चीन भी अपने नियमों पर ज्यादा कठोरता से काम कर रहा है। इस स्थिति में दुनिया के कई देश असमंजस में हैं और संभावित जोखिमों से बचने के लिए सभी विकल्प खुले रख रहे हैं।
4.संसद का शीतकालीन सत्र गरमागरम बहस के लिए तैयार, SIR का मुद्दा उठाएगा विपक्ष; एनडीए भी बिहार चुनाव की जीत से गदगद
5.चुनाव आयोग का ऐलान- BLO को मिलेगी डबल सैलरी, इससे पहले 2015 में बढ़ी थी; पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स-असिस्टेंट को भी मानदेय मिलेगा
6. BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार, हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर लॉन्चपैड शिफ्ट किए
7. कांग्रेस ने पटेल को इतिहास से मिटाने के लिए जी-जान लगाया', अनुच्छेद 370 के लिए नेहरू पर बरसे नड्डा
8.‘जब-जब जुल्म होगा…जिहाद भी होगा’, मौलाना मदनी भोपाल में बोले- मुर्दा कौमें सरेंडर करती हैं, मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा
9.महमूद मदनी पर भाजपा का पलटवार: पात्रा बोले- बयान भड़काऊ ही नहीं, बांटने वाला; सुप्रीम कोर्ट ले स्वत: संज्ञान
10. सीजेआई बोले-ज्यूडिशियरी के सामने असली चुनौती डिस्ट्रिक्ट लेवल पर, 70% लोगों के मामले जिला स्तर पर ही तय होते हैं; मध्यस्थता न्याय का मजबूत स्तंभ
11.धर्म ध्वजारोहण के बाद 4 दिन में पौने पांच लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या में उमड़ रहे श्रद्धालु
12.दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में चार मंजिला बिल्डिंग में आग, 4 की मौत, जूतों की दुकान से भड़की; मरने वालों में बिल्डिंग का मालिक भी शामिल
13. उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर... श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद आज भारत पहुंचेगा साइक्लोन दित्वाह, कई राज्यों में रेड अलर्ट
14.उत्तर भारत में शीतलहर: कई राज्यों में कोहरा घना, कश्मीर में पारा -6 तक; IMD ने जारी की ठंड और बढ़ने की चेतावनी
You may also like: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 के मुख्य समाचार
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.